फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 10 लाख का गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चरथावल रोड से आरोपी राजकुमार उर्फ फौजी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 20.440 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दस लाख पचास हजार रुपये है।
सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि चरथावल रोड पर मदरसा से आगे कोतवाली नगर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा मिला। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामलीला टीला निवासी राजकुमार उर्फ फौजी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में सात मामले दर्ज हैं। इनमें दो मामले एनडीपीएस एक्ट से संबंधित हैं। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर लाता है और इसे जिले के विभिन्न स्थानों पर ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध लाभ कमाता था। पुलिस अब उसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें