फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर बिटिया को कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्घांजलि

विज्ञापन
हैदराबाद की घटना को लेकर शहर में शिव चौक पर कैंडल मार्च निकालते नागरिक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
डाक्टर बिटिया को कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हैदराबाद में डाक्टर बिटिया के साथ हुई वारदात के विरोध में जिले के लोगों ने आक्रोश जताया। दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। शहीद बचन सिंह व स्व. अरुण पहलवान अखाड़ा समिति के सदस्यों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

रविवार शाम अखाड़ा समिति के सदस्य टाउन हाल में एकत्र हुए और यहां से शिव चौक तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि दुष्कर्म के बाद जिंदा जला देने वाली घटना हैवानियत से भरी है। इस घटना के दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। पैदल मार्च में आयुष पहलवान, अर्जुन पहलवान, डा. मोनिका सिंह, युधिष्ठिर पहलवान, ठाकुर हरेंद्र राणा, शुभम उपाध्याय, सागर सिरोही, गजेंद्र सिंह, विजय वर्मा, दिनेश त्यागी, गौरव, चौधरी संस्कार रोहल, चंकी आदि शामिल रहे। उधर, राष्ट्रीय छात्र लोकदल की पूर्व नगर अध्यक्ष नयाब रहमान के आवास पर हुई बैठक में हैदराबाद की घटना के दोषियों को फांसी देने की मांग की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह घटना हैवानियत से भरी है। दोषियों को दस दिन के भीतर फांसी दी जाए। बैठक में प्रदेश महासचिव समद खान, राजू वाल्मीकि, अनुज शर्मा, कुलदीप शर्मा, महफूज इलाही, हाजी मुनव्वर सलमानी, जावेद चौधरी, शाहरुख अंसारी, नितिन बंसल, गौरव पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें