फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश में चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश में चलेगा अभियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एटीएस द्वारा दो बांग्लादेशी पकड़े जाने के बाद जनपद में भी विदेशी नागरिकों की तलाश में जल्द अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में खुफिया विभाग के साथ ही सभी थाना पुलिस को भी अलर्ट किया गया है।
एटीएस द्वारा मंगलवार को दो बांग्लादेशी नागरिकों इकबाल व फारूख को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से फर्जी दस्तावेजों के जरिये पड़ोसी जनपद सहारनपुर के कमेला कॉलोनी में रह रहे थे। यहां उन्होंने फर्जी आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक खाता व पासपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज भी बनवा लिए थे। एटीएस की पूछताछ में आरोपियों द्वारा देवबंद में भी रहने के साथ ही उनका विदेशी कनेक्शन पाया गया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि फिलहाल उक्त दोनों आरोपियों का जिले से किसी तरह का कनेक्शन सामने नहीं आया है। हालांकि इसके बावजूद ऐहतियातन जिले में भी बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश में अभियान जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में तैनात पांच दरोगा बने इंस्पेक्टर
मुजफ्फरनगर। जनपद में तैनात पांच दरोगा शासन द्वारा जारी की गई पदोन्निति सूची में स्थान पाते हुए इंस्पेक्टर बन गए हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पदोन्नत हुए दरोगाओं में एसआई कुमरपाल सिंह राठौर, आकाशदीप सक्सेना, नवनीत कुमार, मोहम्मद वासिक सिद्दीकी और सुरेशचंद्र शामिल हैं। शासन द्वारा इस संबंध में अधिकृत पत्र जारी होते ही इन्हें थर्ड स्टार लगाकर निरीक्षक पद पर तैनाती दे दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें