फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा तक साप्ताहिक बंदी से मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा तक साप्ताहिक बंदी से मुक्ति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कार्तिक पूर्णिमा तक अब साप्ताहिक बंदी नहीं होगी। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। मंगलवार को प्रशासन की सख्ती का असर शहर के बाजार में दिखाई दिया और पूर्ण बंदी रही। दोपहर को डीएम के आदेश आए, इससे पहले शहर का पूरा बाजार बंद रहा।
विज्ञापन

दिवाली के त्योहार को देखते हुए व्यापारियों को कारोबार की छूट के लिए साप्ताहिक बंदी से मुक्त किया गया था, लेकिन त्योहार समाप्त होने के बाद मंगलवार से इसको प्रशासन ने लागू करने का काम किया तो शहर के बाजार में सन्नाटा पसरा नजर आया, जबकि मेरठ रोड पर मंगल पैठ खरीदारों की भारी भीड़ से पूरी तरह से गुलजार नजर आई। सर्दी के दस्तक को देखते हुए लोगों ने यहां पर गर्म कपड़ों की जमकर खरीदारी की। व्यापारियों में फिर से साप्ताहिक बंदी लागू होने को लेकर बनी पीड़ा जब जनप्रतिनिधियों तक पहुंची तो जिला प्रशासन को 24 घंटे के भीतर ही अपना आदेश बदलना पड़ा। डीएम ने मंगलवार दोपहर को ही कार्तिक पूर्णिमा तक जनपद में कोई साप्ताहिक बंदी नहीं होने का आदेश जारी कर दिया। प्रशासन के इस निर्णय से व्यापारियों ने राहत महसूस की है। व्यापारियों का कहना है कि इन दिनों सर्दी का सीजन चरम पर है और बाजारों में खरीदी का अच्छा दबाव बना हुआ है। कार्तिक पूर्णिमा के कारण करीब दो सप्ताह तक बाजारों को बंदी से छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें