फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा शक्ति हर गुत्थी सुलझाने में समर्थ : राजेंद्रदास 

Sat, 17 Sep 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शुक्रताल में कथा सुनाते संत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोरना के शुक्रताल के हनुमानधाम में श्रीमद्भागवत कथा का वर्णन करते हुए जगद्गुरु द्वाराचार्य मलूक पीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में, चाहे अंतरिक्ष हो, चाहे पृथ्वी हो, व्यवसाय या प्रतिस्पर्धा हो, युवा शक्ति हर क्षेत्र में कार्य करने और प्रत्येक गुत्थी सुलझाने में समर्थ है। युवाओं को शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक क्षमताओं को पहचानने तथा उनको स्वउन्नति और विश्व को बेहतर बनाने के लिए प्रयोग करें। 
विज्ञापन


महाराज जी ने कहा कि युवाओं में अक्षुण्य शक्ति है। युवा चुनौतियों भरे कार्य एवं जिम्मेदारी उठा सकते हैं। उनका मन तीव्र बुद्धि एवं प्रचुर शारीरिक शक्ति के माध्यम से अपने स्वप्नों को सहज ही साकार कर लेता है। युवा अपने दूरगामी लक्ष्य को निर्धारित करें और मंजिल पाने के लिए पहले कुछ छोटे लक्ष्य बनाएं और उन्हें सही ढंग से निश्चित करें। लक्ष्य छोटा होने से व्यक्तित्व भी छोटा हो जाता है और महान लक्ष्य महत्वाकांक्षी बना देता है।

इससे पूर्व कथा के प्रारंभ में कथा व्यास को स्वामी केशवानंद महाराज, स्वामी राजीव लोचन महाराज, स्वामी विशुद्धानंद महाराज, सीताराम शास्त्री आदि ने फूलमाला पहनाकर स्वागत कर पुष्प भेंट किए। कथा के आयोजन में आरके टंडन आदि मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वहीं विष्णु प्राचार्य चांद गोटिया, लाला कंवरसेन गोयल, राजीव, सुभाष, अरुण खंडेलवाल, जितेंद्र आदि व्यवस्था बनाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें