फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए से किसी को नुकसान नहीं होगा: कपिल

विज्ञापन
नगर में सीएए के समर्थन में प्रचार करते राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सीएए से किसी को नुकसान नहीं होगा: कपिल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा ने नागरिकता संशोधन कानून के लिए जनजागरण अभियान चलाया। इस दौरान कई कार्यक्रम हुए। कार्यक्रमों में कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि विपक्ष सीएए को लेकर एक झूठ और भ्रम फैला रहा है कि कानून मुस्लिम समुदाय के खिलाफ है, जो देश के मुसलमान है, उनके लिए इस देश के अंदर किसी भी तरह की चिंता का सवाल है ही नहीं।
विज्ञापन

शिव चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि इस कानून को लेकर किसी भी देशवासी को डरने की जरूरत नहीं है। इससे किसी भी व्यक्ति की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। विपक्ष ने उत्तर पूर्व के लोगों को गुमराह कर हिंसा करने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए, तो मुस्लिमों को भ्रमित करने में जुट गए। यह केवल तीन देशों से धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर आने वाले लोगों को नागरिकता देने के लिए है। शिवचौक पर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया, जिसके संयोजक संजय गर्ग व विशाल गर्ग रहे। नागरिकों, महिलाओं, बालिकाओं, विद्यार्थियों व बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर सीएए के समर्थन में करीब दो हजार लोगों ने अपने हस्ताक्षर किये। वहीं, रेलवे स्टेशन पर हस्ताक्षर कार्यक्रम का शुभारंभ पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल ने किया। इस दौरान, राजीव गर्ग, एकता गुप्ता, बबीता गुप्ता, सीमा शर्मा, वैभव त्यागी, रजत त्यागी, हिमांशु सैनी, अचिंत मित्तल, यतिंद्र त्यागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें