फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए पूरे देश में लागू होगा: डॉ सत्यपाल सिंह

विज्ञापन
नगर के संतोष विहार में वैदिक संस्कार चेतना केद्र पर पूर्व केद्रीय राज्यमंत्री एवं सासंद डॉ सत्य? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सीएए पूरे देश में लागू होगा: डॉ सत्यपाल सिंह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बागपत सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि सीएए बिल राष्ट्र की एकता और सौहार्द को सुदृढ़ करेगा। राजनीतिक द्वेष में सीएए तथा एनआरसी का विरोध हो रहा है।
सर्कुलर रोड़ स्थित संतोष विहार में वैदिक संस्कार चेतना केंद्र पर आयोजित आर्य समाज की सभा में सीएए और एनआरसी संसदीय कमेटी के अध्यक्ष रहे सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि धर्म वहीं है, जो समाज को जोड़ता है। जैसे शरीर का धर्म निरोगी जीवन रखना है। सीएए पूरे देश में लागू होगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा के 20 तथा राज्यसभा के 10 संसद सदस्यों की कमेटी ने पूरे देश का भ्रमण कर नागरिकता संशोधन बिल और एनआरसी के संबंध में अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को दी थी। आजादी के समय पाक में 23 प्रतिशत हिंदू थे, जो अब दो प्रतिशत रह गए हैं। यहीं स्थिति अफगानिस्तान की रही। यह बिल पारित कर मोदी सरकार ने प्रताड़ित हिंदू अल्पसंख्यकों को सम्मान का जीवन जीने का मौका दिया। संसद में पारित बिल पूरे देश में लागू होगा। भारत के मुस्लिमों को नए कानून से कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन

आचार्य गुरुदत्त आर्य के नेतृत्व में आर्य समाज नई मंडी की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी को प्रेषित पत्र सांसद को दिया गया, जिसमें शहीद भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग की गई। आनंदपाल सिंह आर्य, आरपी शर्मा, स्वामी योगानंद, मंगत सिंह, गजेंद्र सिंह राणा ने सांसद को शहीद भगत सिंह और शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव का चित्र भेंट किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल, सदर ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक, योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य, योगेश्वर दयाल, सोमपाल आर्य, पुष्पेंद्र आर्य, डॉ नीरज शास्त्री, डॉ सतीश कुमार, वेदपाल सिंह, राजबीर सिंह आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

देश की तरक्की में विश्वकर्मा समाज का योगदान
मुजफ्फरनगर। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल के रामपुरी आवास पर बागपत सांसद डॉ सत्यपाल सिंह का सम्मान किया गया। सांसद ने कहा कि राष्ट्र के विकास में विश्वकर्मा समाज का योगदान अमूल्य है। बाबूराम पांचाल, सुरेश धीमान, हरेंद्र पाल, पवन वर्मा, नरेश पांचाल, मनोज पांचाल, ओम सिंह धीमान, मंगल सेन जांगिड़, ओम प्रकाश धीमान, भीष्म धीमान, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें