फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर गाड़ियों के सायरन से गूंजता रहा शहर

विज्ञापन
मीनाक्षी चौक से गुजरते राहगीर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन और पुलिस का अमला मुस्तैद था। पिछले सप्ताह घटना से सबक लेते हुए अफसरों ने इस बार कोई भी कमी छोड़ने के मूड में नहीं थे। इसलिए शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए दिन-रात एक कर दिए। रात भर में संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर रखी और दिन में भी अफसरान शहर की खाक छानते रहे। डीएम-एसएसपी और अन्य अधिकारियों की गाड़ी के सायरन शहर भर में गूंजते रहे।
विज्ञापन

अफसरों ने मीनाक्षी चौक और कच्ची सड़क को सेंटर प्वाइंट बनाया हुआ था। लोग सुबह उठकर घरों से बाहर निकलते तो दोनों क्षेत्र छावनी में तब्दील नजर आए। डीएम सेल्वा कुमारी जे एवं एसएसपी अभिषेक यादव सुबह ही मीनाक्षी चौक पर पहुंच गए थे। यहां पर स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनसे खालापार के माहौल के बारे में जानकारी ली। उनसे शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील करते हुए दोनों अफसर अपने काफिले के साथ रुड़की रोड होते ही अहिल्या बाई चौक पहुंचे। यहां पर भी लोगों से बातचीत की और फिर कच्ची सड़क पुलिस चौकी पर जा डटे। कुछ देर यहां रुकने के बाद उनका यह काफिला सरवट पीर तिराहा पर रुका और फिर आगे बढ़ गया। दोपहर साढ़े 12 बजे मदीना चौक पर लोगों से स्थिति का जायजा लेने के बाद लौटते हुए भी जगह-जगह रुकते रहे। इसके बाद अफसरों का अमला लद्दावाला होते हुए ईदगाह पहुंचा। दोपहर करीब एक बजे अधिकारी फक्करशाह चौक से गुजरे और फिर मीनाक्षी चौक पर आ डटे। करीब दो बजे तक लगभग सभी मस्जिदों में नमाज हो चुकी थी। डीएम और एसएसपी ने फिर से मदीना चौक का रुख किया और वहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
जरूरतमंदों को बांटे कंबल, लोगों से मिलते रहे अफसर
मुजफ्फरनगर। शहर में मूवमेंट के दौरान अधिकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क साधना चाहते थे। डीएम ने अपनी गाड़ी में कंबल भी रखवा रखे थे। कच्ची सड़क पर तीन स्थानों पर भीख मांग रहे लोगों को देखकर अपनी गाड़ी रुकवाई और उन्हें कंबल और केले दिए। इस दौरान आसपास के लोगों से भी बातचीत की। आश्वस्त किया कि पूरी तरह बेखौफ होकर शहर में जाएं। दुकानदारों से दुकानें खुली रखनें और किसी भी तरह की घटना होने पर तुरंत सूचना देने तथा शांति कायम रखने में सहयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें