फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में टक्कर लगने पर दो पक्षों में संघर्ष

Sun, 19 Feb 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
संघर्ष के बाद सड़क पर पड़ीं ईंटें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।  बाइक की टक्कर लगने पर मिमलाना रोड पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां  फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने तीन युवकों को मौके  से हिरासत में लिया है।       
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मिमलाना रोड पर शनिवार को बाइक में टक्कर मारने से दो पक्षों में संघर्ष हो गया। मामले में दोपहर के समय सपा नेता के घर पर तीन दिलशाद, शाहनवाज और आसिफ पहुंचे। घर के बाहर बाइक खड़ी कर युवक नेता के घर के भीतर चले गए। 

इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने घर के बाहर खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। आवाज सुनकर भीतर बैठे युवक बाहर आए और युवकों को पकड़ लिया। सूचना पर आरोपी युवकों की ओर से काफी संख्या में लोग मौके पर आ गए  और दिलशाद पक्ष के युवकों की पिटाई कर दी। दोनों और से लाठी-डंडे चले और पथराव होने लगा। झगड़ा होते देख मौके पर भगदड़ मच गई।  मौके पर फायरिंग की बात सामने आ रही है। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को मौके से खदेड़ा। झगड़े में दिलशाद, शाहनवाज और आसिफ को चोटें आई। पुलिस ने मौके से आरोपी पक्ष के तीन युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों के बीच दीवार का विवाद भी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें