रालोद के जाट नेता भी खूब कर रहे दावा
रालोद के जाट नेता भी मीरापुर सीट पर दावा कर रहे हैं। इनमें जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी, मंडलाध्यक्ष प्रभात तोमर, युवा नेता संजय राठी दावा कर चुके हैं।
नवाजिश के साथ गज्जू पठान का नाम भी
मीरापुर में रालोद से मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट देने की गुंजाइश कम नजर आ रही है, लेकिन पूर्व विधायक नवाजिश आलम और जिला पंचायत सदस्य गज्जू पठान का नाम भी अल्पसंख्यक कोटे से जोर पकड़ रहा है।
गठबंधन में रालोद से ज्यादा भाजपा में थे दावेदार
मीरापुर सीट के टिकट के लिए गठबंधन में रालोद से ज्यादा भाजपा में दावेदार थे। असल में पिछले दिनों दोनों दलों की संयुक्त बैठक में टिकट के नामों पर साझा चर्चा हुई थी। इसमें भाजपा से करीब 14 नामों की सूची बनीं थी, जबकि रालोद के 10 नाम ही रह गए थे।