फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से कारोबारी की मौत, 66 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से कारोबारी की मौत, 66 नए केस मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमित एक कारोबारी की मौत हो गई। एक न्यायिक अधिकारी भी पॉजिटिव आए हैं। आज सभी कोर्ट और कार्यालय बंद रखने के आदेश दिए हैं। रविवार को कोरोना के 66 केस और नए मिले हैं, जबकि 75 मरीज ठीक हुए है। इसके बावजूद एक्टिव केस की संख्या बढ़ते हुए 1065 हो गई है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि एक न्यायिक अधिकारी की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस कारण सोमवार को सभी कोर्ट और कार्यालय बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि नई मंडी भोपा रोड निवासी 63 वर्षीय आटा चक्की मालिक की कोरोना से मौत हो गई है। विगत दिनों उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा रविवार को 66 नए केस मिले है। सबसे ज्यादा केस नई मंडी में सात पाए गए। गांधी कालोनी में चार, जाट कालोनी, कृष्णापुरी, पटेलनगर में तीन-तीन, आवास विकास, नुमायश कैंप, नगर पालिका, देवपुरम, आनंदपुरी, आनंद विहार में दो-दो मरीज मिले। साउथ सिविल लाइन, खालापार, साकेत, रैनबो विहार, पुलिस लाइन, सिविल लाईन, भोपा रोड, आर्यपुरी, सुभाषनगर, अग्रसेन विहार, जानसठ रोड आदि स्थानों पर भी मरीज मिले है। अब टोटल केस 3289 हो गए है, जिनमें से 1065 एक्टिव केस है। 55 मरीज रविवार को ठीक हुए। अब तक 2184 मरीज ठीक हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें