फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबार प्रभावित होने के कारण तनाव में था कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबार प्रभावित होने के कारण तनाव में था कारोबारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के साउथ सिविल लाइन निवासी भाजपा नेता के भाई द्वारा बुधवार देर रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की वजह कारोबार नहीं चलना बताया गया है। उनके भाई ने पुलिस को तहरीर दी कि बड़े भाई ने डिप्रेशन में यह कदम उठाया है। पुलिस भी बेहद संपन्न परिवारों में शुमार पीड़ित द्वारा इस तरह का कदम उठाए जाने के पीछे मानसिक तनाव की वजह मान रही है। उधर, परिचितों में भी चर्चा है कि कोरोना काल में बसों का संचालन न होने और फाइनेंस का काम भी बंद रहने के कारण अजय अग्रवाल डिप्रेशन में थे।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के साउथ सिविल लाइन निवासी भाजपा नेता संजय अग्रवाल के भाई अजय अग्रवाल (55) प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ ही बस ट्रांसपोर्ट सहित अन्य कारोबार से भी जुड़े हुए थे। बुधवार देर रात अजय अग्रवाल ने अपने आवास की ऊपरी मंजिल पर पहुंचकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी ली थी। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि मामले में भाजपा नेता संजय अग्रवाल द्वारा रपट इत्तलाई तहरीर दी गई है, जिसमें कहा गया है कि उनके बड़े भाई ने डिप्रेशन के चलते आत्महत्या की है, जिसे दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में उनके मानसिक तनाव से पीड़ित होने की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। हालांकि अभी परिजन कुछ अधिक नहीं बता रहे है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें