फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मुकदमो पर व्यापार सभा करेगी आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। समाजवादी व्यापार सभा की बैठक में सपा नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाने का विरोध किया गया। यह निर्णय भी हुआ कि यदि मुकदमे वापिस नहीं होते तो व्यापार सभा आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

बैठक में व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा ने कहा कि प्रदेश की भ्रष्ट कानून व्यवस्था, व्यापारियों के प्रति जघन्य अपराध से जनता का विश्वास प्रदेश सरकार से उठ गया है। इस दौरान सपा नेताओं सहित कार्यकर्ताओं पर आंदोलन के दौरान फर्जी मुकदमे दर्ज करने की निंदा की गई। कहा कि भाजपा सरकार मुकदमों और लाठी के बल पर सपा की आवाज को नहीं दबा पाएगी। सपा व्यापार सभा जिला महासचिव निधीश राज गर्ग और व्यापारी नेता पंकज जैन ने जनता के प्रति भाजपा सरकार के तानाशाही रुख व उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी। मौके पर सुबोध शर्मा,सुमित पंवार, सुमित खेड़ा,शिव कुमार, वीर सिंह, पप्पु विश्वकर्मा, धीरज शर्मा, अशोक नागपाल, हर्षित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें