फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव कराने रवाना हुई बसें, लोगों की दुश्वारियां बढ़ी

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस स्टैण्ड पर खडें यात्री। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। यदि आप मुजफ्फरनगर से कहीं दूरस्थ अथवा पड़ोसी जिले में रोडवेज में सवार होकर जाना चाहते है, तो सावधान, घर से चलने से पहले रूट की बस के बारे में जानकारी अवश्य कर लें, क्योंकि जिले के विभिन्न रूट पर चलने वाली बसों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। इन बसों के जाने के कारण कई रूट प्रभावित हुए है। 40 प्रतिशत बस चुनाव ड्यूटी में लगी होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस रूट की बसें गई
दिल्ली से ऋषिकेश -20
मुजफ्फरनगर से लखनऊ व बरेली -7
दिल्ली से देहरादून -5
मुजफ्फरनगर से चंडीगढ़ -3
हरिद्वार से आगरा -7
करनाल से हल्द्वानी -5
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर से हरिद्वार -19
बड़ोत से सोनीपत -1
करनाल से हरिद्वार -1
पानीपत से मुरादाबाद -2
दिल्ली-ऋषिकेश रूट की सभी बस गई
सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली से ऋषिकेश आने जाने वाले लोगों को हुई है। यह रूट बेहद व्यस्ततम है, बावजूद इसके इस रूट की सभी बसें चुनाव ड्यूटी में भेजी गई है।
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर से हरिद्वार रूट भी प्रभावित
सहारनपुर से वाया मुजफ्फरनगर होकर हरिद्वार के लिए जाने वाली 19 बसों को भी चुनाव में भेजा गया है। इससे हरिद्वार रूट प्रभावित हुआ है।
सात मार्च के बाद लौटेंगी बसें
बताया गया, कि मुजफ्फरनगर से चुनाव ड्यूटी में लगाई रोडवेज बसे सबसे पहले दस जनवरी को मंगा ली गई थी। इसके बाद धीरे धीरे 70 बसें मंगाई, बाद में दो बस वापस भेज दी। अब कुल 68 बसें चुनाव में लगी है। जो अब अंतिम चरण को पूरा कराने के बाद ही वापस लौटेंगी। सुना तो यह भी जा रही है कि अभी चुनाव ड्यूटी में तीन दर्जन से अधिक बसें और भी मांगी जा सकती है। यदि ऐसा हुआ तो यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन

लंबे रूट की केवल चल रही एक बस
नगर से लखनऊ के लिए प्रतिदिन सुबह 6 बजे, साढ़े 3 व साढ़े 4 बजे तीन बसें जाती थी। अब केवल साढ़े 4 बजे वाली एक ही बस रवाना हो रही है। हरिद्वार से आगरा दोपहर 12 बजे, शाम 5 बजे व दिल्ली से आगरा 8 बजे रात को तीन बसें जाती थी, लेकिन यह तीनों ही बसें रद्द चल रही है।
इन्होंने कहा
नगर निवासी अमित कश्यप का कहना है कि उन्हें बेहद जरूरी काम से आगरा जाना था, लेकिन बस न मिलने के कारण उन्हें वापस आना पड़ा।
मोहल्ला गांधी कालोनी निवासी टिंकू शर्मा ने बताया, कि उन्हें मथुरा जाना था, जब वह रोडवेज अड्डे पर पहुंचे तो पता चला कि मथुरा से होते हुए आगरा जाने वाली बस चल रही है तो वह वापस आ गए।
निगम की 72 बसें व 45 अनुबंधित बसें डिपो में उपलब्ध है। इन्हीं बसों से सभी मार्गो पर यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार संचालन किया जा रहा है- राजकुमार तोमर, वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक, रोडवेज डिपो मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें