फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव डयूटी से लौटी भी बसें, बस अड्डे पर आई रौनक

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चुनाव ड्यूटी में गई सभी बसें वापस लौट आई है। अंतिम बेडे़ में 18 बसों के लौटने के बाद उनकी फिटनेस कराकर सभी बसों को मार्गों पर उतार दिया गया है।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग में लगभग 180 रोडवेज निगम व अनुबंधित बसें है। विभिन्न मार्गो पर चलने वाली 95 बसों को विधानसभा चुनाव डयूटी में भेजा गया था। इन बसों में लंबी दूरी के लिए जाने वाली बसें भी शामिल थी। जिस कारण इन मार्गो पर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इन बसों के जाने के कारण कई मार्ग प्रभावित हो गए थे। जो आधी बसें बची थी, उनसे जिला स्तरीय अधिकारी किसी तरह यातायात व्यवस्था को संभाले हुए थे।
सोमवार से रोडवेज की यातायात व्यवस्था पुराने ढर्रे पर लौट आई है। इसके बाद रोडवेज अधिकारियों ने अपनी निगरानी में सभी बसों की फिटनेस सही कराई। इसके बाद उन्हें रवाना किया गया।
विज्ञापन

बस अड्डे पर फिर से दिखाई दी रौनक
सभी बसों के वापस आने से रोडवेज बस अड्डे पर बसों की भरमार सी दिखाई देने लगी है। बस अड्डे पर रौनक दिखाई दे रही है। 77 बसें एक सप्ताह पहले वापस आई थी। बाकी बची 18 बस रविवार को आ गई है। इन सभी बसों को परिवहन के लिए सड़कों पर उतारा गया है।
विधानसभा चुनाव ड्यूटी में गई सभी बस वापस आ गई है। सोमवार से फिर से रोडवेज डिपो अपनी पूरी सुविधा यात्रियों को दे रहा है। 77 के बाद वापस आई 18 बसों को दिल्ली-ऋषिकेश, दिल्ली-देहरादून व मुजफ्फरनगर से हरिद्वार आदि मार्गो पर भेजा गया है। चुनाव ड्यूटी से लौटी सभी बसों की फिटनेस भी कराई गई है। -राज कुमार तोमर, वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक, रोडवेज विभाग, मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें