फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में फिसलकर पेड़ से टकराई बस, मुसाफिर बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
खाई में फिसलकर पेड़ से टकराई बस, मुसाफिर बचे
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर गांव जागाहेड़ी के निकट सड़क पर गिरे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार प्राइवेट यात्री बस बेकाबू होकर खाई में फिसलने के बाद पेड़ से टकरा गई। बस में सवार 60 से अधिक मुसाफिर हादसे में बाल-बाल बच गए, जबकि चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

जनपद शामली के कस्बा बनत निवासी गौरव कुमार रविवार सुबह बाइक से मुजफ्फरनगर जा रहा था। रास्ते में जैसे ही वह गांव जागाहेड़ी के निकट पहुंचा, उसके पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करते हुए उसकी बाइक में साइड मार दी, जिससे गौरव बाइक समेत सड़क पर जा गिरा। उसी समय पीछे से शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट रूट की यात्री बस आ गई, जिसके चालक ने सड़क पर गिरे बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया, जिससे यात्री बस बेेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में फिसल गई और वहीं खड़े पेड़ से जा टकराई। पेड़ से बस के टकराते ही मौके पर चीखपुकार मच गई, जिसके चलते चालक बस को वहीं छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस से यात्रियों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई, जिसके चलते पुलिस ने सभी यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए दूसरे वाहन में सवार कराकर भेज दिया। हादसे की शिकार हुई यात्री बस को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें