फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक का पुतला फूंका

विज्ञापन
पुरकाजी में भाजपा विधायक का पुतला फूंक रहे लोगों को पकड़ती पुलिस - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाजपा विधायक का पुतला फूंका
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक चैरिटेबल अस्पताल पर सील लगाने के विरोध में भाजपा विधायक प्रमोद उटवाल का पुतला फूंकने के मामले में पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष और उनके साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिन्हें कुछ ही देर बाद छोड़ दिया गया।
20 दिसंबर को लक्सर मार्ग पर बने एक सेवा ट्रस्ट चैरिटेबल अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत हो गई थी। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने चैरिटेबल अस्पताल में सील लगा दी थी। सील लगाने के विरोध में बुधवार को बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष कमल गौतम और भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह पाल अपने साथियों के सहित भाजपा विधायक प्रमोद उटवाल के पुतले के साथ कस्बे में खादर तिराहे पर पहुंचे। यहां पर प्रदर्शनकारियों ने भाजपा विधायक प्रमोद उटवाल के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने विधायक के पुतले को फूंक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुतला फूंक रहे चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई, जहां पर बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष ने विधायक पर चैरिटेबल अस्पताल में सील लगवाने का आरोप लगाया। पुलिस ने कुछ देर बाद ही हिरासत में लिए गए लोगों को चेतावनी देकर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में विधायक प्रमोद उटवाल का कहना है कि मृतक महिला के परिजन मेरे पास आए थे, जिस पर मैंने स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल के कागजों की जांच करने को कहा था। जांच में अस्पताल के कागज नहीं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल पर सील लगा दी। उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उधर, पीएचसी प्रभारी डॉ अरुण कुमार ने बताया कि अस्पताल वालों ने कागजात दिखाए हैं, जिस पर जनरल वार्ड की सील खोल दी है, जबकि ओटीपी और लेबर रूम अभी बंद रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें