फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने अमेरिका के राष्ट्रपति का पुतला फूंका

Tue, 28 Feb 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति का पुतला फूंकते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोरना में रालोद कार्यकर्ताओं ने अमेरिका में भारतीय इंजीनियर की हत्या और एक अन्य भारतीय के गंभीर रूप से घायल हो जाने पर रोष प्रकट करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने भारतीय इंजीनियर के हत्यारे को फांसी देने की मांग की है।
विज्ञापन


मोरना के चौधरी चरणसिंह चौक पर राष्ट्रीय लोकदल के जिला उपाध्यक्ष सुमित सहरावत के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भारतीय इंजीनियर 32 वर्षीय श्रीनिवास कुची बोतला की हत्या पर अमेरिका के राष्ट्रपति के भेदभावपूर्ण रवैये पर रोष प्रकट किया। सुमित ने एडीओ पंचायत मोरना को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी नागरिक एडम पुरिटन द्वारा भारतीय इंजीनियर की हत्या और एक अन्य भारतीय को गंभीर रूप से घायल करने की घटना राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की पोल खोलती है। डोनाल्ड ट्रंप के तानाशाही रवैये के कारण घटी इस कायरतापूर्ण घटना के कारण अमेरिका में रह रहे भारतीय प्रवासियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


लोकदल कार्यकर्ताओं ने हत्यारे एडम पुरिटन को शीघ्र फांसी देने की मांग करती है। इस दौरान विनय कमांडो, इकबाल आर्य, चंदन तिवारी, बोबी, तनुज पहलवान, मोंटी, विकास, कमरुज्जमा, दानिश अली, प्रणवानंद गिरि महाराज, जितेंद्र, सतवीर सिंह, रविंद्र, तेजवीर, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें