फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने पर ही शव को दफनाया

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : भोपा थाने के बाहर खड़ी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने पर ही शव को दफनाया
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव नंगला बुजुर्ग के जंगल में स्थित पॉल्ट्री फॉर्म पर शुक्रवार देर रात लूट के इरादे से पहुंचे युवक की मौत के मामले में रविवार को भी दिनभर थाने पर हंगामा होता रहा। परिजन हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने तक युवक का शव न लेने पर अड़े रहे। शाम को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही परिजनों ने मोर्चरी से शव लेकर उसे सुपुर्दे-खाक किया।
विज्ञापन

भोपा क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग के जंगल में स्थित पॉल्ट्री फॉर्म पर शुक्रवार देर रात यह घटना हुई थी। पुलिस के अनुसार लूट के इरादे से पहुंचे बदमाश की उसी के साथियों की गोली लगने से मौत हो गई थी। शव की शनाख्त गांव बाकरनगर निवासी गुलबहार के रूप में हुई थी। जिसके बाद उसके परिजन व ग्रामीणों ने लेनदेन के विवाद में हत्या का आरोप लगाते हुए डेरा मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग को लेकर शनिवार को जमकर हंगामा किया था। देर रात परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने तक पोस्टमार्टम के बाद गुलबहार का शव लेने से भी इंकार कर दिया था, जिसके चलते उसका शव शनिवार रात से रविवार दोपहर बाद तक मोर्चरी पर ही रखा रहा। रविवार को भी सुबह से ही ग्रामीण थाने पहुंचकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा। एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि दोपहर बाद ग्रामीणों से वार्ता के बाद अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने व जांच के बाद आगे कार्रवाई की बात पर सहमति बनी। इसके बाद पिता अब्दुल वहाब की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परिजनों ने मोर्चरी पर रखा गुलबहार का शव कब्जे में लिया, जिसके बाद शाम के समय बाकरनगर कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द ए-खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें