फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ती कार बनी आग का गोला

Thu, 29 Oct 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वहलना चौक पर दौड़ती कार बुधवार सुबह एकाएक आग का गोला बन गई। चालक ने आग की लपटें उठती देख ब्रेक लगाया और कार से कूद गया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। कार में धमाके की आशंका के चलते कोई नजदीक नहीं गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत योगेंद्रपुरी निवासी साकिर काम से मेरठ जाने के लिए कार से घर से निकले थे। वहलना चौक के पास अचानक इंजन से आग की लपटें उठती हुई देखीं। साकिर ने आनन-फानन में कार रोकी और कार से उतरकर भागे।

इस दौरान आग की लपटों ने भयंकर रूप ले लिया। हादसे से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बचने के लिए इधर-उधर भागे। कार की तरफ पहुंच रहे लोगों ने आग देखकर दूर ही अपने वाहन रोक लिए। सूचना देकर फायर ब्रिगेड बुलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस बीच कार का अधिकतर हिस्सा जल गया। माना गया कि इंजन का तापमान बढ़ने के साथ ही शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। पुलिस ने पहुंचकर कार को रास्ते से हटवाया। इसके बाद वहलना चौक पर आवागमन सामान्य हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें