मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में जेके एकेडमी के कक्षा 12 के छात्र ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर मुख्य गेट पर धरना शुरू किया।
मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना में दुर्गनपुर खेड़ा में सोमवार को एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। जेके एकेडमी के कक्षा 12 के छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर छात्र को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। आक्रोशित लोग स्कूल के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए और कार्रवाई की मांग करने लगे।
धरने में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह भी पहुंचे और अभिभावकों से बातचीत की। इस दौरान स्कूल प्रशासन के किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति के मौके पर मौजूद न होने से नाराज़गी और बढ़ गई।
सूचना पर एबीएसए किरण यादव और तहसीलदार महेंद्र सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की।
फिलहाल मामले में पुलिस और शिक्षा विभाग की टीम जांच कर रही है। इलाके में माहौल तनावपूर्ण है और छात्र की मौत से ग्रामीणों में गहरा शोक है।