फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू उद्योगों को प्रोत्साहित करेगा बजट

विज्ञापन
नई मंडी में बजट पर परिचर्चा करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
घरेलू उद्योगों को प्रोत्साहित करेगा बजट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बजट को लेकर व्यापारियों की मिलीजुली प्रतिक्रिया है। आम व्यापारी बजट को भविष्य के लिए बेहतर मान रहे हैं। नए स्लैब से कारोबार को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी का सरलीकरण हो जाएगा तो व्यापारियों की परेशानी हल हो जाएगी। हालांकि सरकार ने जीएसटी को सरल बनाने की बात कही है। नई मंडी में हर्षवर्धन जैन के प्रतिष्ठान पर अमर उजाला ने व्यापारियों से संवाद किया तो व्यापारियों ने अपनी बात रखी।
जनता की आय और क्रय शक्ति बढे़गी
व्यापारी हर्षवर्धन जैन कहते हैं कि बजट आय एवं क्रय शक्ति को बढ़ाएगा। बजट की घोषणाएं निर्यात को बढ़ाएगी। गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी के लिए मानदंडों में ढील देने से बाजार में तरलता बढ़ाने में मदद मिलेगी। आयकर में संशोधन से आम आदमी को सीधे लाभ होगा।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े अनिल कंसल कहते हैं कि सरकार ने बजट के माध्यम से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का बीड़ा उठाया है। नए स्लैब और नई व्यवस्था भ्रष्टाचार को रोकेगी। फेसलैस स्कीम आयकर अधिकारियों के भ्रष्टाचार को रोकेगी।
घरेलू उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा
व्यापारी अनुराग सिंघल कहते हैं कि बजट के माध्यम से सरकार ने जिस तरह अपनी योजना प्रस्तुत की है, इससे लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। लघु उद्योगों के बढ़ने से रोजगार के अवसर भी बढे़ंगे।
जीएसटी का सरलीकरण जरूरी
व्यापारी नेता कमल किशोर गोयल कहते हैं कि बजट में सरकार ने काफी कुछ ठीक करने का प्रयास किया है। व्यापारी इस बजट से परेशान भी नहीं है। जीएसटी के सरलीकरण की जो बात कही गई है, इसे जल्द लागू किया जाए। जीएसटी का सरलीकरण होने से व्यापारी की दिक्कत दूर हो जाएगी।
भविष्य के लिए बेहतर है बजट
व्यापारी राहुल जैन कहते हैं कि बजट में सरकार ने देश के भविष्य पर अधिक फोकस किया है। संसाधनों को बढ़ाने पर ध्यान दिया गया है। संसाधन बढे़ंगे तो निश्चित रूप से रोजगार भी बढे़ंगे और देश का विकास भी होगा। इस तरह से सड़क, नई ट्रेनों, हवाई अड्डों की बात कही गई है, यह बेहतर भविष्य की सोच है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान पर बढे़ छूट
अभिषेक तायल कहते हैं कि बजट में सरकार ने सभी चीजों को मैनेज करने का प्रयास किया है। इलेक्ट्रानिक्स पर 28 प्रतिशत टैक्स है, यह कम होना चाहिए था। इस समय प्रत्येक परिवार में इलेक्ट्रानिक्स का सामान चाहिए, इसमें छूट से आम जनता को सीधा लाभ होगा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें