फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2023: बजट को लेकर मंत्री संजीव बालियान बोले- मोदी सरकार ने अगले 25 साल के विकास का खाका खींचा

Wed, 01 Feb 2023 06:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Budget 2023 : बजट को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने अगले 25 साल के विकास का खाका खींचा है।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को केंद्रीय बजट 2023-24 पेश किया। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है। वहीं बजट को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि यह विकासपरक बजट है। इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अगले 25 साल के विकास का खाका खींचने का कार्य किया है। आयकर स्लैब में बदलाव बड़ा कदम है।

विज्ञापन


बालियान ने कहा कि किसानों, नौजवानों और महिलाओं के हितों का ध्यान रखा गया है। सबको घर देने के लिए 66 प्रतिशत बजट बढ़ाकर बड़ा कदम उठाया गया है। रेलवे रक्षा को लेकर सरकार गंभीर है, इस बार सबसे बड़ा आवंटन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में लोक कल्याणकारी बजट पेश किया गया है। गांव, गरीब, किसान व्यापारी सभी की आवश्यकताओं को ध्यान मे रखते हुए विकास को चरितार्थ करता हुआ यह वार्षिक बजट निश्चित रूप से देश के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा। 

यह भी पढ़ें: UP: बद्दो की पत्नी ऑस्ट्रेलिया में, बेटे सिकंदर पर कसा शिकंजा, आखिर कब दबोचा जाएगा ढाई लाख का इनामी
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को बनाएंगे कौशल सम्पन्न, मिलेंगे रोजगार : कपिल देव 
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि अमृत काल में आने वाले 25 वर्ष को ध्यान में रखते हुए बजट मील का पत्थर साबित होगा। भविष्य के आत्मनिर्भर भारत की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने एवं मध्यम वर्ग सहित समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 को अगले तीन वर्षों में लाखों युवाओं को कौशल संपन्न बनाने के लिए शुरुआत की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Suicide: फरहा ने दुष्यंत को जन्मदिन पर दिया था फोन, धर्म परिवर्तन का बनाया दवाब, पूछताछ में उगले में बड़े राज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें