फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहा उद्योग और उपभोक्ता पर नहीं पड़ेगा फर्क

विज्ञापन
उद्यमी राजकुमार जैन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
लोहा उद्योग और उपभोक्ता पर नहीं पड़ेगा फर्क
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विदेशों से मंगाए जाने वाले लोहा स्क्रैप पर सरकार ने बजट में ढाई प्रतिशत की छूट दी है। इस छूट का उद्योग और आम उपभोक्ता पर खास असर नहीं पड़ेगा। जिले के उद्यमी बहुत कम मात्रा में बाहर से स्क्रैप मंगा रहे हैं। जो छूट दी है वह भी केवल एक टन पर 300 से 400 रुपये ही मिल पाएगी।
जिले के प्रमुख उद्यमी और लोहा उद्योग से जुड़े अनिल तायल का कहना है कि केंद्रीय बजट में उद्योगों को लोहा स्क्रैप आयात करने ढाई प्रतिशत की छूट दी गई है। इस छूट का आम उपभोक्ता को कोई लाभ नहीं मिल पाएगा। प्रमुख उद्यमी लोहा उद्योग से जुड़े भीमसेन कंसल का कहना है कि बजट से लोहा उद्योग पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। बजट से न कोई लाभ होगा और न ही नुकसान होगा। लोहा उद्यमियों को भी कोई खास लाभ नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहा उद्योग से उद्यमी राजकुमार जैन कहते हैं कि कोरोना के चलते बजट में उद्यमियों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन बजट में लोहा उद्योग को कुछ खास नहीं मिला है। जो छूट मिली है, उसका लाभ यहां के उद्यमियों को बहुत कम होगा। जिले के प्रमुख लोहा उद्यमी गौरव स्वरूप कहते हैं कि बजट में उद्यमियों को विदेश से मंगाए जाने वाले स्क्रैप पर जो छूट दी गई है, उसमें एक टन पर 300 से 400 रुपये का लाभ हो पाएगा। इसका अधिक असर नहीं पड़ेगा। उद्योग और उपभोक्ता पर इस घोषणा का कोई असर नहीं होगा। उधर, प्रमुख लोहा उद्यमी सतीश गोयल का कहना है कि रॉ मैटिरियल पर दी गई ढाई प्रतिशत छूट का लाभ उद्योगों को मिलेगा। हालांकि इसका आम जनता पर अधिक असर नहीं पडे़गा। कुल मिलाकर बजट अच्छा ही रहा है। कोरोना काल से जूझ रहे लोहा उद्योग को इससे कुछ न कुछ तो लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें