फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा कार्यकर्ता जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आगे आएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा कार्यकर्ता जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आगे आएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर जनेश्वरदास ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए कार्यकर्ता आगे आएं।
महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बसपा सप्रीमो मायावती के 64 वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनेश्वर प्रसाद ने कहा कि डॉ बीआर आंबेडकर के बाद मायावती ही अनुसूचित जाति और गरीबों के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके जन्मदिन पर पार्टी के सक्षम लोग भूखे को रोटी, बीमार को दवा और निर्धन को कपड़ा देने का काम करें। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार जैसी कानून व्यवस्था अब तक कोई नहीं दे पाया। भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ प्रतिदिन घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने कहा कि सीएए के नाम पर भाजपा लोगों को बांटने का काम कर रही है। भाजपा की नीति और नीयत साफ नहीं है। किसानों की आय बढ़ा नहीं पाई। बेरोजगारी घटा नहीं पाई। महंगाई सबके सामने है। लोगों का इन मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए सीएए लाई है। पूर्व विधायक अनिल कुमार ने कहा कि अनुसूचित जाति और अति पिछड़ों को सत्ता और नौकरियों में अधिकार देने का काम बसपा ने ही किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमचंद गौतम और संचालन चांद सिंह कश्यप ने किया। अरविंद गौतम, राम निवास पाल, पुष्पांकर पाल, शाह आलम राना, राहुल ठाकुर, श्यामलाल प्रजापति, शिवान सैनी, संजीव कुमार, जियाउर्रहमान, श्याम सिंह गौतम, सतप्रकाश आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर प्रसाद का वितरण भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें