फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने नौ वार्ड सैनिटाइज किए

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में लगातार चलेगा अभियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के निर्देश पर नगर पालिका कर्मचारियों ने शहर में सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया। इस दौरान कई वार्ड में जाकर गलियों और मकानों को सैनिटाइज किया गया। उन्होंने बताया कि पहले चरण में शहर के सभी वार्ड सैनिटाइज कराए जा रहे हैं। यह चरण सोमवार पूरा होते ही दूसरे चरण का अभियान शुरू किया जाएगा। फिर से सभी 50 वार्डों को सैनिटाइज किया जाएगा। रविवार को सैनिटाइजर अभियान नौ वार्डों में चलाया गया। उधर, दूसरी ओर नई मंडी में श्रीराम स्वीट्स से लेकर भोपा बस स्टैंड तक जेसीबी मशीन एवं रोबोट के माध्यम से दोनों और नालों की सफाई कराई गई। कोरोना कर्फ्यू के कारण बंद दुकानों के सामने से पत्थर हटवा कर सफाई कराई गई। इस अवसर पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी अतुल कुमार, चीफ इंस्पेक्टर राजीव कुमार, इंस्पेक्टर उमाकांत शर्मा, सुपरवाइजर नदीम खान आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें