फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: BSP नेता बोले- चंद्रशेखर का कोई वजूद नहीं, दलितों ने विक्रम सैनी को सिखाया सबक

Thu, 15 Dec 2022 05:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : BSP नेता ने चंद्रशेखर को लेकर बड़ी बात कही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि दलितों ने विक्रम सैनी को सबक सिखाया है।
विज्ञापन
बीएसपी नेता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा के मुख्य जोन कोऑर्डिनेटर सत्य प्रकाश ने कहा कि विकास और जन हित के मुद्दों पर पार्टी निकाय चुनाव लड़ेगी। हर वार्ड पर उनकी पार्टी के प्रत्याशी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर का कोई वजूद नहीं है। खतौली उप चुनाव में दलितों ने विक्रम सैनी को सबक सिखाने के लिए हराया है।

विज्ञापन


महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में पदाधिकारियों ने आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर का कुछ भी वजूद नहीं है। दलित समाज पूर्व सीएम मायावती के साथ ही है। चंद्रशेखर ने जब चुनाव लड़ा था, तो उन्हें कुल 300 के करीब वोट ही मिले थे। उन्होंने कहा कि खतौली विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के पूर्व विधायक विक्रम सैनी से दलित समाज की व्यक्तिगत नाराजगी थी। इसीलिए लोगों ने उन्हें सबक सिखाया है। उन्हें हराने में चंद्रशेखर का कोई भी योगदान नहीं है।

यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: नहीं मिली मुर्दे की खाट, घर-घर तलाश रही पुलिस, परिजनों को सता रहा ये डर
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष सतीश रवि ने कहा कि निकाय चुनाव में साफ हो जाएगा कि दलित समाज किसके साथ है। इस बार बसपा का नेता ही शहर का चेयरमैन बनेगा। उन्होंने कहा कि संगठन ने निकाय चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। निश्चित तौर पर उनकी ही जीत होगी। कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री प्रेम चंद गौतम, चांद सिंह कश्यप, नरेंद्र कुमार, इंतजार राणा, काजी अथर और ऋषिपाल गौतम मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: UP: होटल में छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, कमरे से बरामद हुई ऐसी चीज, अफसर भी रह गए हैरान, देखें तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें