फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नीशू के सिर सजा मिस कॉलेज का ताज

विज्ञापन
स्वामी कल्याण देव आनंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज बेहड़ा सादात मिस कॉलेज चुने जाने पर निशु चौरावाला को ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
स्वामी कल्याण देव ओमानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं की फ्रेशर पार्टी हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ककरौली। स्वामी कल्याण देव ओमानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज बेहडा सादात मे बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं ने फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। छात्राओं ने कैटवॉक और शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। नीशू को मिस कॉलेज चुना गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अमित पंवार ने कहा कि प्रतिभाएं किसी की मोहताज नहीं होती। आगे बढ़ने के लिए बस हुनर को तराशने की जरूरत है। उन्नति कठिन मेहनत से मिलती है। निर्णायक मंडल के आधार पर नीशू को मिस कॉलेज चुने जाने पर उनको ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। आयशा ककरौली द्वितीय और विशेषता नवादा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्राचार्य पवन कुमार और उप प्राचार्य सुमैया ने बताया विगत सत्र में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राएं तानिया प्रथम, विदुषी द्वितीय व तनु तृतीय को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वंशिका, मानसी, गीतांजलि, इशिका, साक्षी, शिवानी, इकरार, नीतू, सिमरन, तनीषा, आरती, शगुन, जानवी, निशा, गुल सरीन, लुमा आदि छात्राओं ने कैटवॉक किया। छात्राओं ने पंजाबी और फिल्मी गीतों पर सुंदर नृत्य पेश कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के आयोजन में सुमन देवी, अदिति चौधरी, खुशी, अनुष्का, सुभाष, राखी, अंतर आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। खुशी और अनुष्का ने कार्यक्रम का संचालन किया। निर्णायक मंडल में राकी, अंतल, सुमैया आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें