फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने विस चुनाव को लेकर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा ने विस चुनाव को लेकर किया मंथन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बहुजन समाज पार्टी की बैठक में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ। पूर्व सांसद वीर सिंह ने जिले के सभी नेताओं के साथ चुनाव को लेकर रणनीति बनाई।
महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद वीर सिंह रहे। सबसे पहले कोविड-19 महामारी में जिन लोगों का निधन हो गया है उनको दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व सांसद ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए वर्ष 2022 के लिए संगठन को मजबूत करने की समीक्षा की। कार्यकर्ताओं को 2022 के लिए नई रणनीति के तहत कार्य करने के निर्देश दिए। सभी से कहा कि वह समाज में भाईचारा बनाने का काम करें। हर समाज के व्यक्ति को पार्टी से जोड़ना और उसे पार्टी की रीति नीति से अवगत कराना है। सेक्टर प्रभारी और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों से कहा कि अपने संगठन की समीक्षा करें और पार्टी में नई जनचेतना के साथ मेहनत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जियाउर रहमान ने कहा कि आज बहुजन समाज पार्टी को सर्वसमाज की जरूरत है, हमें सर्वसमाज में भाईचारा बनाकर पार्टी को मजबूत करना है। मुख्य सेक्टर प्रभारी रामनिवास पाल, विकास कुमार, सेक्टर प्रभारी बृजेश कुमार, सेक्टर प्रभारी प्रेमचंद गौतम, पूर्व सांसद कादिर राणा, पूर्व विधायक नूर सलीम राणा, नगर अध्यक्ष माजिद सिद्दीकी, सेक्टर प्रभारी ऋषि पाल गौतम, सेक्टर प्रभारी राकेश सिखेड़ा, सेक्टर प्रभारी अरविंद कुमार ने अपने विचार रखे। विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष मास्टर निर्मल दास, कुलदीप प्रधान, मनोज कुमार, मनीष कुमार, सतपाल चरथावल, दुर्गेश कुमार, आजाद, पिंटू गुर्जर, श्याम लाल प्रजापति, प्रमोद तेजयान, अमरीश त्यागी, नसीम त्यागी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सतीश कुमार और संचालन सेक्टर प्रभारी जियाउर रहमान ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें