फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के शिवचौक के पास स्थित बीएसएनएल दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारी की शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कार्यालय के बाहर पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन

नई दिल्ली के गाजीपुर के बी-ब्लॉक निवासी मनोज कपिल (54) यहां बीएसएनएल के शिवचौक स्थित दफ्तर में कार्यरत थे। वह शहर में ही रहता थे। शुक्रवार देर रात वह अचेतावस्था में दफ्तर के बाहर सड़क किनारे पड़े मिले। राहगीरों की सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस थाना पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कर्मचारी की मौत कैसे और क्यों हुई, इस संबंध में दफ्तर कर्मचारी कुछ भी जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि कर्मचारी की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल पाएगी, जिसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें