फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से बीएसएफ के जवान की मौत

विज्ञापन
मृतक बीएसएफ जवान मनोज कुमार का फाइल फोटो । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पश्चिम बंगाल के रायगंज में तैनात गांव कल्लनपुर बीएसएफ के जवान की बीमार से मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक छा गया।
विज्ञापन

पुरकाजी क्षेत्र के गांव कल्लनपुर निवासी 30 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र मदन पाल वर्ष 2011 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था। वर्तमान में पश्चिम बंगाल के रायगंज की 174 बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। बटालियन अधिकारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को उसके पेट में दर्द होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। भाई संजीव ने बताया कि मनोज की चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उसके एक सात माह का बच्चा है। परिवार में माता-पिता और एक बड़ा भाई सोहनबीर भी है, जो सीआरपीएफ उड़ीसा में तैनात है। इस संबंध में इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर रात तक शव गांव में आने की संभावना है। उधर, मनोज की मौत से गांव में भी शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें