फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में जीजा की मौत, साला गंभीर घायल            

Sat, 14 Jan 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर वहलना चौक के पास ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर रेहड़ा सवार ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई। हादसे में मृतक का साला गंभीर घायल हो गया। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर हंगामा कर जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। मंसूरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।                  
विज्ञापन

शामली जनपद के कस्बा बनत निवासी 40 वर्षीय कृष्णपाल पुत्र गजे सिंह अपने साले बड़ौत के छतरपुर निवासी तेजपाल के साथ रेहडे़ में मकान की चौखट लेकर मुजफ्फरनगर से बड़ौत जा रहा था। तेजपाल रेहडा चला रहा था, जबकि कृष्णपाल रेहडे़ में पीछे बैैैठा था। जब ये दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर वहलना चौक से आगे एक रिसोर्ट्स के पास समीप पहुंचे तो तभी पीछे से तेज गति से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने रेहड़े में टक्कर मार दी।

हादसे में कृष्णपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तेजपाल गंभीर घायल हो गया। चालक ट्रैक्टर-ट्राली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे से मौके पर ग्रामीणो और राहगीरों की भीड़ लग गई। लोगों ने हंगामा करते हुए जाम लगाने का प्रयास किया। हादसे की सूचना मिलने पर नई मंडी इंस्पेक्टर प्रवीण यादव और मंसूरपुर एसओ सुभाष सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और घायल को उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया। शव को कब्जे में ले लिया। काफी देर दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही, बाद में घटनास्थल मंसूरपुर क्षेत्र का पाए जाने पर मंसूरपुर पुलिस ने कार्रवाई की। देर शाम को मृतक के परिजनों ने मंसूरपुर थाने पर हादसे की तहरीर दी।                  
हाईवे पर हादसे में ट्रक चालक की मौत                  
मुजफ्फरनगर। नईमंडी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। नई मंडी कोतवाली पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने बताया कि पंजाब के  चौरासी तावडू गांव निवासी सरदार सिंह पुत्र चन्द्र सिंह ट्रक पर चालक था। वह बृहस्पतिवार रात को ट्रक लेकर हरिद्वार से गुडगांव के लिये चला था।

नई मंडी क्षेत्र में बाईपास पर रथेडी के निकट वह ट्रक खड़ा कर सड़क पार कर रहा था, तभी किसी वाहन ने उसे चपेट में लेकर कुचल दिया। रात में उसे यहां से मेरठ रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। ट्रक मालिक रेवाड़ी निवासी दिनेश अहलावत की ओर से हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।                   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें