फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रग्बी खेल में देश का नाम रोशन किया

विज्ञापन
शाहपुर के गांव सोरम निवासी रग्बी खिलाड़ी शोकेंद्र बालियान । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
रग्बी खेल में देश का नाम रोशन किया
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव सोरम के सेना में तैनात एक खिलाड़ी ने रग्बी खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम में खेलकर गांव सहित देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

शाहपुर क्षेत्र के गांव सोरम निवासी शोकेंद्र बालियान ने सेना में भर्ती होने के साथ रग्बी खेल को अपने जीवन में अपनाया। वह वर्ष 2005 में सेना में भर्ती हुए थे। उसके बाद रग्बी खेल में कड़ी मेहनत के बाद 2007 में राष्ट्रीय स्तर की आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें सन् 2011 में भारतीय टीम में शामिल किया गया। भारतीय टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर थाइलैंड में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश में चेन्नई के अलावा ताईवान, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका व मलयेशिया में आयोजित प्रतियोगिता में खेलकर पदक जीत कर देश का गौरव बढ़ाया। शोंकेंद्र ने बताया कि 2019 में इंडोनेशिया में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने सिल्वर मेडल जीता। इस टीम का वह हिस्सा रहे। अप्रैल 2020 में भारतीय रग्बी टीम को जॉर्डन में खेलना था, जिसके लिए उन्होंने गुरुग्राम में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया, किंतु वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारतीय टीम में वह प्रदेश से एक मात्र खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें