फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - गणतंत्र दिवस पर जगमग, आज लहराएगा तिरंगा

Fri, 26 Jan 2024 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया नगर पालिका भवन । संवाद
विज्ञापन
- जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर रहेंगे मुख्य अतिथि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस पर जिले में उत्साह का माहौल है। सरकारी भवनों को सजाया गया। लोगों ने अपने आवासों पर तिरंगे लगाए। गणतंत्र दिवस को उत्साह से मनाने के लिए तैयारियां की गईं।
शुक्रवार को गणतंत्र दिवस पर मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाईन में होगा। जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर मुख्य अतिथि रहेंगे। गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे जिले में उत्साह है। शहर के चौराहों पर देशभक्ति के तराने गूंजने लगे है। जगह-जगह तिरंगा झंडा दिखाई दे रहा है। कलक्ट्रेट में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ध्वजारोहण करेंगे। पुलिस लाइन में राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर परेड की सलामी लेंगे। खेल विभाग इस अवसर पर दौड़ का आयोजन कर रहा है। जिले की सभी शिक्षण संस्थाओं में ध्वज फहराया जाएगा। सरकारी संस्थानों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। गणतंत्र को लेकर जनपद में उल्लास और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू की ट्रैक्टर रैली आज
गणतंत्र दिवस पर भाकियू ब्लॉक स्तर पर ट्रैक्टर रैली का आयोजन करेगी। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि दिनभर कार्यकर्ताओं ने तैयारी की। गणतंत्र दिवस को उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें