फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - इस्राइल जाने वाले राजमिस्त्री और श्रमिकों का मेडिकल

Fri, 26 Jan 2024 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
इजराइल जाने वाले श्रमिकों का जिला चिकित्सालय में दातां को  परीक्षण करते  चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। इस्राइल जाने से पहले जिले में श्रमिकों का मेडिकल कराया गया। जिला चिकित्सालय में 60 से अधिक श्रमिकों की हृदय, आंख, हड्डी सहित अन्य जांच हुईं। 27 जनवरी को इनका फाइनल मेडिकल होगा। इसके बाद श्रमिक लखनऊ जाएंगे।

इस्राइल और हमास के बीच हुए युद्ध के बाद वहां पर श्रमिकों की जरूरत बताई गई थी। इसमें कई श्रेणी के श्रमिकों को काम के लिए बुलाया गया था। ऐसे में प्रदेशभर से श्रमिकों को वहां पर भेजा जाना है। जिसके चलते जिले से अलग-अलग श्रेणी में 275 श्रमिकों ने आवेदन किया था। श्रम विभाग ने यह सूची लखनऊ भेजी थी। इसके बाद वहां से 97 श्रमिकों की सूची मेडिकल कराने के लिए विभाग में आई थी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी शालू राणा ने बताया कि सभी बुधवार को 59 और बृहस्पतिवार को आठ श्रमिकों का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन

हृदय, आंख, हड्डी, एक्स-रे, दंत रोग और फिजिशियन वाले रोग सहित अन्य की जांच की गई है। इनके अलावा कुछ श्रमिकों ने इस्राइल जाने से इन्कार कर दिया और कुछ मेडिकल कराने के लिए नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को जिला चिकित्सालय में ही इनका फाइनल मेडिकल जांच होना है। चिकित्सकों की रिपोर्ट के आधार पर श्रमिकों को लखनऊ के लिए रवाना किया जाएगा। इस दौरान श्रम विभाग से प्रधान सहायक राजेश कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अश्वनी यादव और नरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन



अलीगंज आईटीआई में होगा साक्षात्कार

श्रम प्रवर्तन अधिकारी शालू राणा ने बताया कि 27 जनवरी को सभी का फाइनल मेडिकल होने के बाद श्रमिकों को 28 जनवरी को लखनऊ के लिए रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बस के माध्यम से सभी श्रमिक लखनऊ के अलीगंज आईटीआई पहुंचेंगे। यहां पर इस्राइल के ही अधिकारी 29 जनवरी को इनका साक्षात्कार लेंगे। उन्होंने बताया कि इस्राइल से अलग-अलग श्रेणी के श्रमिक मांगे हैं। इनमें आयरन वेल्डिंग, सिरेमिक टाइल, राज मिस्त्री और बिल्डिंग फ्रेमवर्क भी शामिल हैं। जिले में सबसे अधिक राज मिस्त्री श्रेणी के लिए श्रमिकों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें