फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन ने शादी से किया, बैरंग लौटे दूल्हा और बारात 

Thu, 20 Apr 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में वार्ता करते दोनों पक्षों के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छपार क्षेत्र में शादी की खुशियां उस समय काफूर हो गई, जब दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया, जिससे बारात बैरंग लौट गई। एसपी सिटी के आदेश पर मौके पर पहुंची पुलिस को दुल्हन ने बताया कि उसने पहले ही कोर्ट मैरिज कर रखी है। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में सामान वापस करने पर फैसला हो गया। दुल्हन को पुलिस ने महिला थाने पहुंचा दिया है। उधर, बेटी के इस कदम से मां बाप अचेत होकर गिर गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।    
विज्ञापन

 
पुलिस ने अनुसार छपार थाना क्षेत्र के गांव महरायपुर निवासी देशराज की बेटी आरती की बुधवार को शादी तय थी। सभी तैयारियां पूरी थी। फुगाना क्षेत्र के गांव रायपुर अटेरना से बड़ी धूमधाम के साथ दूल्हा बारात लेकर आया। दूल्हा सहारनपुर के प्राइमरी स्कूल सरकारी अध्यापक है। जब शादी की तैयारी चल रही थी, तभी दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया।

जिससे दोनों पक्षों में मायूसी छा गई। इसी बीच छपार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को दुल्हन ने बताया कि उसकी पहले ही शादी हो रखी है और उसने सोनू नाम के युवक से कोर्ट मैरिज की है।  जानकारी करने पर पता चला कि आरती ने बेगराजपुर स्थित मेडिकल कालेज से एएनएम की ट्रेनिंग की थी। उसी समय सिसौली का सोनू कश्यप भी ट्रेनिंग कर रहा था। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया और दोनों ने  कोर्ट मैरिज कर ली।
विज्ञापन


इसके बारे में परिजनों को कुछ नहीं बताया। आरती सरकारी अस्पताल में संविदा कर्मचारी है। परिजनों को इस बारे में मंगलवार को तब पता चला कि जब सोनू का फोन आरती के पिता देशराज के पास आया। सोनू ने कहा कि कल अगर आरती की शादी हुई तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। पिता ने इस संबंध में थाने तहरीर दे दी। बुधवार को बारात आ गई। उधर, सोनू अपने वकील को लेकर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह के कार्यालय में पहुंचा और कोर्ट मैरिज के कागजात दिखाए।

इस पर एसपी सिटी ने छपार पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी। पुलिस गांव में पहुंची तो दूल्हन ने फेरे लेने से साफ इंकार कर दिया और सोनू के पास जाने पर अड़ी रही। बारात लेकर आए दूल्हे ने भी उससे शादी करने से मना कर दिया। कोतवाली प्रभारी  केके शर्मा ने सोनू से बात करनी चाही तो उसका फोन बंद आया।

सीओ योगेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एसपी सिटी से बात कर दुल्हन को महिला थाने भेज दिया। दूल्हा और दुल्हन के परिजनों ने एक दूसरे का सामान वापस करने फैसला कर लिया और बारात बैरंग लौट गई। उधर, लड़की के इस कदम से आहत उसके माता-पिता बेहोश हो गए। उन्हें मुजफ्फरनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें