फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मदरसे में बच्चों से ढुलवाई जा रही ईंटें, वीडियो वायरल

Wed, 31 May 2023 02:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

 मुजफ्फरनगर के खतौली में मदरसे के भीतर बच्चों से ईंट ढुलवाने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं अधिकारियों ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
खतौली मदरसे में बच्चों से कराया जा रहा काम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के खतौली में मोहल्ला इस्लामनगर स्थित एक मदरसे में हो रहे निर्माण कार्य के लिए बच्चों से ईटे ढुलवाने का काम कराया जा रहा है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एसडीएम ने जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन


वीडियो में मदरसे का बोर्ड नहीं दिखाई दे रहा है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि जब स्कूल और मदरसों की जांच कराई जा रही थी, उस समय इस पर लगा बोर्ड हटा दिया गया था। मदरसे का नाम जीनत उल कुरान है।

इस बारे में एबीएसए पंकज अग्रवाल ने बताया कि इस नाम का मदरसा उनके यहां रजिस्ट्रर्ड नहीं है। इस प्रकार बच्चों से ईंट ढुलवाने का काम नहीं किया जा सकता।

उधर, एसडीएम सुबोध कुमार का कहना है कि बच्चों से ईंट ढुलाई करने वाले मदरसे की जांच कराई जाएगी। यह मदरसा अल्पसंख्यक विभाग में दर्ज है या नहीं, इसकी भी जानकारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें