संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर में हिंदू संगठनों ने धूमधाम के साथ शौर्य दिवस मनाया। शहर के शिव चौक और झांसी रानी पार्क में आतिशबाजी की गई। अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए एक-दूसरे को मिठाई बांटी। पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
शिवसेना ने शौर्य दिवस पर झांसी रानी पार्क में कार सेवक बलिदानियों की स्मृति में पौधरोपण किया। क्रांति सेना व शिवसेना के कार्यकर्ता प्रकाश मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र होकर जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए झांसी रानी पार्क में पहुंचे। यहां आतिशबाजी की गई। किसान क्रांति सेना के मंडल अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह और प्रदेश महासचिव मनोज सैनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि यह पौधा हमेशा उन सनातनी हिंदू वीरों की याद दिलाता रहेगा। मनोज सैनी ने कहा कि 6 दिसंबर का दिन एक ऐतिहासिक दिन है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, जितेंद्र गोस्वामी, डॉ. योगेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, नेहा गोयल, आनंद प्रकाश गोयल, देवेंद्र चौहान, राजेश कश्यप, बसंत कश्यप, अनुज चौधरी, भुवन मिश्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी, ओमकारी देवी, सुशील कुमार, सरिता शर्मा, प्रीति ठाकुर मौजूद रहीं।
विश्व हिंदू महासंघ ने शहर के शिव चौक पर सभी बलिदानी कार सेवकों को नमन कर श्रद्धांजलि दी। हिंदू संघर्ष समिति संयोजक नरेंद्र पंवार ने कहा कि 22 जनवरी को मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस मौके पर देशराज चौहान, सुबोध वर्मा, रंजीत शर्मा, अनुज सिंघल, पंकज प्रजापति, विनोद गर्ग, मोनू प्रजापति, जिलाध्यक्ष पूनम गोस्वामी, डॉ. अजय शर्मा, प्रदीप पाल, रवि वर्मा, संजय पाल, आशीष पाल, वीर सिंह, मोहित, गौरव, शंकर, गीता मलिक, अनीता, सीमा, रश्मि, मीनू, चिया राजपूत, कोमल, सविता, मंजू, आशा मौजूद रहीं।