फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्र टिप्पणी पर भड़के ब्राह्मण समाज के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अभद्र टिप्पणी पर भड़के ब्राह्मण समाज के लोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। समाज की लड़कियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले मेरठ के किला परीक्षितगढ़ निवासी अनुसूचित जाति के युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज के लोग एसपी सिटी से मिले। आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारी मंगलवार सुबह पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी से मिले। पदाधिकारियों ने एसपी सिटी को शिकायती पत्र देकर बताया कि मेरठ जनपद के किला परीक्षितगढ़ निवासी अनुसूचित जाति के एक युवक ने अपनी फेसबुक आईडी पर गत 11 जनवरी को सुबह 9:30 बजे ब्राह्मण समाज की लड़कियों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की है। इससे संपूर्ण ब्राह्मण समाज को मानसिक व सामाजिक कष्ट हुआ है और समाज में आरोपी की करतूत के खिलाफ रोष व्याप्त है। पदाधिकारियों ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी गई, जिस पर एसपी सिटी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें