फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मकुमारी शक्ति बहन का निधन

विज्ञापन
शहर में ब्रहमाकुमारी शक्ति बहन की निकाली गई अंतिम यात्रा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
ब्रह्मकुमारी शक्ति बहन का निधन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ब्रह्माकुमारी आश्रम गांधीनगर की इंचार्ज ब्रह्मकुमारी शक्ति बहन का देहावसान हो गया। गांधीनगर सेवा केंद्र पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनका अंतिम संस्कार शुकतीर्थ में गंगाघाट पर किया गया। वह 60 वर्ष की थी, बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं।
विज्ञापन

मूल रूप से गांव नंगला मंदौड़ निवासी ब्रह्माकुमारी शक्ति बहन तीस वर्ष पूर्व परिवार छोड़कर ईश्वरीय सेवा में लग गई थीं। ब्रहमाकुमारी से जुड़ने के बाद वह पांच साल तक माउंट आबू रहीं, जहां उनकी ट्रेनिंग चली। इसके बाद उन्होंने अपना कर्म क्षेत्र मुजफ्फरनगर को ही चुना। उन्हें अंसारी रोड स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम का इंचार्ज बनाया गया। उन्हीं की देखरेख में गांधीनगर का नया आश्रम बना। 15 वर्षों से वह सेवा केंद्र के संचालन का कार्य देख रही थीं। वो नंगला मंदौड़ के पूर्व प्रधान राजसिंह की बहन थीं। प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। दिल्ली करोल बाग स्थित पांडव भवन की इंचार्ज पुष्पा बहन, केशवपुरी सेवा केंद्र इंचार्ज जयंती बहन, अनिल बत्रा, केतन कुमार, अरविंद, नरेश, रकम सिंह, भूमेश, गीता, सुनीता, विजय, बीना आदि ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें