फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य का बहिष्कार कर एआरएम दफ्तर पर प्रदर्शन

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
रोडवेजकर्मियों का कार्य का बहिष्कार, एआरएम दफ्तर पर प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दो माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान रोडवेज की वर्कशाप के आउटसोर्सिंग 35 कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया। कर्मचारियों ने पहले वर्कशाप में धरना दिया। इसके बाद डिपो में जाकर एआरएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें अप्रैल और मई का वेतन नहीं मिला है। जिस पर वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजकुमार तोमर ने कर्मचारियों से वार्ता की। उनके सामने ही सहारनपुर के एसएम राहुल चौधरी से बातचीत कर पत्र भेज कर वेतन दिलवाने की बात कही। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा, तब तक वे काम पर नहीं आएंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्रसन्न, अर्पित, गंगा सिंह, जुगनू, अनुज, सचिन, साजिद, राकेश, आदेश, सुमित, विशू, दानिश आदि शामिल रहे। उधर, कर्मचारियों के बसों में काम नहीं करने के कारण बीस बसों की मरम्मत नहीं हो सकी और वर्कशाप में ही दो दिन से खड़ी हैं। बीस बसें मार्ग पर नहीं चलने के कारण बस संचालन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में अन्य बसों के चक्कर बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें