फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लाखों के बाल खरीद कर रुपये नहीं दिए, मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। बाल खरीदने वाले एक युवक को अपने ही साथियों से 92 किलोग्राम बाल के नौ लाख बीस हजार रुपये मांगना महंगा पड़ गया। रुपये मांगने पर चार युवकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित ने छह नामजद और कुछ अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

हाथरस के गांव परवान निवासी विनय ने पुलिस को बताया कि वह गांवों में फेरी लगाकर महिलाओं के बाल खरीदता है। उसके साथी धर्मेंद्र, संजू और संदीप भी बरला गांव में किराए के कमरे में रहते हैं। ये तीनों भी आसपास के गांवों से बाल और टूटे मोबाइल की प्लेट खरीदते हैं। विनय ने कुछ दिन पहले अपने तीनों साथियों को 92 किलोग्राम बाल बेचे थे। इन बालों की कीमत नौ लाख बीस हजार रुपये तय हुई थी। विनय का आरोप है कि जब उसने अपने रुपये मांगे तो उसे बरला स्थित कमरे पर बुलाया गया। वहां गाली-गलौज करते हुए आधा दर्जन से अधिक युवकों ने उसकी पिटाई की। पीड़ित विनय की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी तूफान सिंह ने बताया कि आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें