रविवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर भाकियू अंबावत ने फैक्टरी पहुंचकर हंगामा किया, जिसके बाद इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और फैक्टरी प्रबंधन से सभी मजदूरों को पहले सीएचसी और फिर वहां से रेफर कराकर जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।
इसके बाद सहायक आयुक्त (लेबर) प्रतिभा पाटिल व तहसीलदार अमित कुमार ने भी फैक्टरी पहुंचकर निरीक्षण किया। हादसे में घायल हुए मजदूर सुभाष व सुंदर निवासी गांव राजपुर, प्रदीप निवासी गांव तालड़ा, आबिद निवासी गांव जौहरा, अनुज व विनोद निवासी गांव सलारपुर, गोपाल निवासी गांव बिहारी और जावेद निवासी नयागांव हैं। इंस्पेक्टर जानसठ का कहना है कि फैक्टरी प्रबंधन ने घटना की सूचना नहीं दी गई थी, जिस पर उन्हें कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।