फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरा में दो पक्षों में पथराव, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, छह घायल
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। गांव छपरा में ट्रैक्टर पर तेज आवाज में डेक बजाने से रोकने के विवाद में दो पक्ष आपने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। झगड़े में दोनों ओर से छह लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घरों में छुपकर जान बचाई। एक युवक को गोली भी लगी है। पुलिस ने छह लोगों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया, जहां से एक युवक को गंभीर हालत मेरठ रेफर कर दिया। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। ग्रामीण इस बवाल को चुनावी रंजिश मान रहे हैं। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

छपार थाना क्षेत्र के गांव छपरा में रविवार को भूरा उर्फ अमीर अहमद का पुत्र शान आलम जंगल से ट्रैक्टर लेकर आ रहा था। जब वह कारी अखलाक के मकान के सामने पहुंचा, तो उसे कुछ लोगों ने डेक बंद करने के लिए कहा, जिसको लेकर दोनों ओर से कहासुनी हो गई। सूचना पर दोनों पक्षों की ओर से ग्रामीण हाथों में लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। दोनों ओर से संघर्ष के दौरान खूब लाठी डंडे चले और मकानों से पथराव हुआ। ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई, उन्होंने भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर भाग गए। मौके से छह घायलों सलीम, फैसल, फरीद , परवेज, जहीर और फखरु को पुलिस ने पकड़कर जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहां से डॉक्टरों ने फरीद को मेरठ रेफर कर दिया। उसके परिजनों का आरोप है कि दूसरे पक्ष की ओर से गोली चली, जिससे छर्रे उसके माथे पर लगे हैं। गांव में कारी अखलाक व वसीम प्रधान पद का चुनाव लड़े थे। दोनों हार गए। बताया गया कि तब से दोनों गुटों में रंजिश चल रही है। उसी को लेकर दोनों पक्षों में संघर्ष हुआ है। छपार थाना प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह का कहना है कि झगड़ा ट्रैक्टर पर डेक बजाने को लेकर हुआ है। संघर्ष में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। युवक को गोली लगी या नहीं, यह डाक्टरी रिपोर्ट आने पर पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने दोनों ओर से आठ लोगों को हिरासत में लिया है। पूर्व प्रधान शहजाद व पूर्व प्रधान प्रत्याशी कारी अखलाक को भी हिरासत में ले रखा है। उधर, कुछ लोग दोनों ओर से फैसला कराने में लगे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें