फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े पैमाने पर चल रहा था मिलावटी शराब का काला धंधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े पैमाने पर चल रहा था मिलावटी शराब का काला धंधा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बेगराजपुर में चल रही शराब फैक्टरी से जिले में कई सरकारी ठेकों पर मिलावटी शराब सप्लाई की जा रही थी। मामले की जांच कर रही पुलिस ने इन ठेकों के साथ ही संदिग्ध सेल्समैन भी चिह्नित किए हैं, जिनके खिलाफ जल्द बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

जनपद पुलिस ने हाल ही में बेगराजपुर स्थित बंद फैक्टरी में चल रही मिलावटी शराब की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था। मौके से 12 लोगों के साथ ही खतौली क्षेत्र के सरकारी ठेके के सेल्समैन को भी गिरफ्तार किया गया था, जबकि चार आरोपी फरार थे। जांच में उक्त फैक्टरी में तैयार की जा रही मिलावटी शराब जनपद के सरकारी शराब ठेकों पर भी सप्लाई होने की बात सामने आई थी, जिसकी जांच के लिए एससएसपी अभिषेक यादव ने कई टीमों का गठन किया था। एसएसपी ने बताया कि जांच के दौरान मिलावटी शराब जनपद के कई ठेकों पर सप्लाई किए जाने की बात सामने आई है। इसके साथ ही सरकारी शराब ठेके के कई सेल्समैन भी मिलावटी शराब फैक्टरी संचालकों से जुड़े पाए गए हैं, जो उनके लगातार संपर्क में रहते थे। इन सभी सरकारी शराब ठेकों के साथ ही संदिग्ध सेल्समैनों को भी चिह्नित किया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को गैंगस्टर के तहत निरुद्ध कर चिह्नित आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें