फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वक्फ संशोधन बिल के विरोध में बांधी काली पट्टी

विज्ञापन
न्यामू गांव में वक्फ संशोधन बिल के विरोध में अलविदा जुमे के अवसर पर काली पट्टी बांधकर विरोध जता
विज्ञापन
खतौली/जानसठ/बुढ़ाना। देहात क्षेत्र में रमजान माह के अलविदा जुमे की नमाज मस्जिदों में अदा की गई। नमाज के बाद देश की उन्नति के लिए दुआ की गई। उधर, कई जगह वक्फ संशोधन बिल के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

खतौली के शेखपुरा जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना फरहान ने कहा कि इस माह में अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी के लिए दुआ करें। अल्लाह के लिए इबादत करें। मरकजी मस्जिद अकबर खां में मुफ्ती मोहम्मद उस्मान, मस्जिद काजियान में मौलाना उनेस नदवी, मस्जिद चार मीनारा में हाफिज सुहैल ने जुमे की नमाज अदा कराई। चेयरमैन हाजी शाहनवाज अली के निर्देश पर मस्जिदों के आसपास सफाई व्यवस्था कराई गई। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने ईदगाह का निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ राम आशीष यादव, मोहम्मद अमीर जुग्गू, हाफिज इब्राहिम खलील, आरिफ सिददीकि मौजूद रहे।
जानसठ की मरकज वाली मस्जिद, मस्जिद बिलाल, मस्जिद काजियान, मस्जिद जौहड़ वाली, मस्जिद, तहसील वाली, मोहल्ला जुमा, बुद्ध कटहेरा, चौक तथा रंगमहल स्थित मोती मस्जिद में भी शिया समाज ने अलविदा जुमे की नमाज अदा की। इस दौरान शांति व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। एसडीएम जयेंद्र सिंह, सीओ यतेंद्र नागर ने भ्रमण किया।
विज्ञापन

बुढ़ाना में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के निर्देश पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर वक्फ बिल का विरोध किया। जुमे की नमाज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने-अपने बाजुओं में काली पट्टी बांधकर अदा की।
- छपार क्षेत्र में पढ़ी गई नमाज
छपार। क्षेत्र में अलविदा जुमे की नमाज मस्जिदों में सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। छपार में कुछ लोगों ने हाथ में काली पट्टी बांध कर वक्फ बोर्ड संशोधन का विरोध किया। क्षेत्र के गांव खुड्डा, बरला,छपार, बसेडा, दतियाना में नमाज पढ़ी गई।
- नमाज शांतिपूर्ण सम्पन्न, वक्फ संशोधन बिल का विरोध
चरथावल। रlमजान माह के अलविदा जुमे को कस्बे एवं देहात में नमाज शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के आह्वान पर काली पट्टी बांधकर वक्फ संशोधन बिल का विरोध किया गया। अलविदा कुल्हेड़ी, न्यामू आदि में लोगों ने काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें