फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलगाम महंगाई के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलगाम महंगाई के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ रहे मूल्य और बढ़ती महंगाई के विरोध में जनपद में दस स्थानों पर धरना प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। इस दौरान ट्रैक्टर और गैस सिलिंडर लेकर किसानों ने हॉर्न बजाया, ताकि केंद्र और प्रदेश सरकार के बंद कान खुल सके। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल है। कृषि कानून के विरोध के बावजूद अभी केंद्र सरकार कोई निर्णय नहीं कर सका।
भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लटियान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बघरा बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन किया। लाटियान ने कहा कि जब तक तीनों कृषि बिलों की वापसी नहीं हो जाती एमएसपी पर कानून नहीं बनता, तब तक दिल्ली के सभी बॉर्डर फर आंदोलन जारी रहेगा। पीएम के नाम ज्ञापन तहसीलदार सदर को दिया। इस मौके पर राजेंद्र सैनी, गुरुदास महंत, अमरजीत सिंह, सुमित त्यागी, अफजाल अहमद, चीनू, इमरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शाहपुर में पुलिस चौकी के सामने धरना प्रदर्शन
शाहपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने ब्लाक अध्यक्ष विपिन बालियान के नेतृत्व में कस्बा पुलिस चौकी के सामने धरना प्रदर्शन किया। नीटू दूल्हेरा ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के साथ अन्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे आम जनता त्रस्त है। सुबह दस बजे दोपहर बारह बजे तक धरना दिया गया। छबील लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाया। पीएम और सीएम के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार उमेश चंद यादव व थाना प्रभारी को सौंपा। अक्षु त्यागी, मनोज चेयरमैन, हरेंद्र चौधरी, बबलू चौधरी, अखलाक चौधरी, इमरान, धनसिंह , जमील , सलीम आदि मौजूद रहे।
खतौली में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कस्बे में जानसठ रोड पर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। सीएम के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में राकेश चौधरी, विदेश मोतला, राहुल, नितिन, सुमित भाटी, नीतू, दीपक प्रधान, सचिन आदि मौजूद रहे।
बुढ़ाना में भी प्रदर्शन कर धरना दिया
बुढ़ाना। भाकियू ने कस्बे के चौधरी चरणसिंह तिराहे पर जमकर हंगामा व प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का ज्ञापन तहसीलदार जयेंद्र सिंह को दिया। गैस सिलिंडर लेकर पहुंचे किसानों ने हंगामा व प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने कहा कि महंगाई की मार से महिलाओं की रसोई भी नहीं बच सकी है। ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार, राजकुमार, प्रवीण, विपिन, कृष्णपाल, विकास त्यागी, धीरसिंह, तैमूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

छपार और रोहाना टोल प्लाजा पर भी हंगामा
छपार। नेशनल हाईवे के छपार टोल प्लाजा पर भाकियू का धरना 44 वें दिन भी जारी रहा। बढ़ती महंगाई के विरोध धरना प्रदर्शन किया। मंडल महासचिव नवीन राठी ने कहा कि भाजपा सरकार बेलगाम हो चुकी है। ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि महंगाई से किसान व आमजन की कमर टूट चुकी है। मोनू प्रधान, फरमान, बब्लू त्यागी, मनीष प्रधान, बूटा सिंह, ठाकुर मुकेश ,कुलदीप, काका,मुसर्रफ, मुकीम आदि मौजूद रहे। रोहाना में भाकियू कार्यकर्ताओं ने रोहाना टोल पर धरना जारी रखा। महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया। राजू पिनना, अमित त्यागी, बबलू चौधरी, आदेश बाबा, अनिल त्यागी, प्रयास त्यागी, नीरज त्यागी, मोहित त्यागी, मनोज त्यागी, लोकमणि त्यागी, मनोज त्यागी, समीर अंसारी, शाहिद, मोहम्मद मोहसिन, सोहनपाल सिंह, आखलोर ग्राम अध्यक्ष अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें