फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक पर भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना

विज्ञापन
पुरकाजी के बढिवाला खादर के पंजाब एंड सिंध बैंक पर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बैंक पर भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। बैंक मैनेजर पर किसानों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने बैंक पर धरना दिया।
पुरकाजी खादर क्षेत्र के गांव शेरपुर में पंजाब एंड सिंध बैंक है। उसकी एक शाखा गांव बढ़ीवाला खादर में भी है। किसानों का आरोप है कि बढ़ीवाला बैंक की शाखा का मैनेजर अभिषेक कुमार कई दिनों से बैंक में आने वाले किसानों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। जिसकी किसानों द्वारा शिकायत करने पर बृहस्पतिवार को भाकियू ब्लॉक उपाध्यक्ष सरदार बूटा सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता बैंक पहुंचे और धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी। चेतावनी दी कि किसानों व ग्राहकों के साथ मैनेजर द्वारा दुर्व्यवहार करना बंद नहीं किया गया तो बैंक पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

पंजाब एंड सिंध बैंक शेरपुर के मैनेजर जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और बढ़ीवाला बैंक मैनेजर द्वारा दुर्व्यवहार करने पर खेद प्रकट किया। भाकियू कार्यकर्ता आरोपी मैनेजर के माफी मांगने पर अड़ गए। जिस पर आरोपी मैनेजर द्वारा खेद व्यक्त करने पर धरना खत्म हुआ। धरने में बूटा सिंह, राजा गुर्जर, शशि गुर्जर, अमित गुर्जर, कंवलजीत सिंह, अंग्रेज सिंह, मेजर सिंह, चरण सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें