फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू तोमर ने हाइवे पर जाम लगाया, गन्ने की होली जलाई

विज्ञापन
खतौली में नेशनल हाइवे पर गन्ने की होली जलाते भाकियू तोमर के कार्यकर्ता। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खतौली। भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने गन्ना मूल्य न बढ़ाने, बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने, पत्ती जलाने पर किसानों पर मुकदमे दर्ज करने के विरोध में नेशनल हाईवे पर भैंसी कट पर जाम लगाया और प्रधानमंत्री के नाम सात सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू तोमर के ब्लाक अध्यक्ष विशाल अहलावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाइवे पर जाम लगाया और गन्ने की होली जलाकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान अमित अहलावत, विजय, राजबीर सिंह, सचिन त्यागी, आकाश तोमर, शादाब कुरैशी, नवेद मंसूरी, बलराम सिंहआदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल हो
मोरना। मोरना में चौधरी चरण सिंह चौक पर भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने गन्ने की होली जलाई। जिला उपाध्यक्ष नवीन चौधरी ने कहा कि किसानों का अपमान और शोषण किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जिला सचिव सूरजचंद सैनी, पुरण सिंह, मनीष राठी, धर्मवीर सिंह धर्मपाल राठी, प्रेमपाल, जयपाल सिंह, मनवीर, मोनू, विशाल शर्मा आदि ने भोपा थाना प्रभारी एमएस गिल को ज्ञापन देकर गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति कुंतल, बकाया गन्ने का भुगतान मय ब्याज सहित, आवारा पशुओं का इंतजाम, बिजली बिलों के सरचार्ज माफ करने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों को छलने का आरोप लगाया
ककरौली। जानसठ व मोरना मार्ग पर गांव ककरौली बस स्टैंड पर भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन किया गया। राजकुमार चौधरी, अनुज कुमार, मलखान सिंह, ऋषिपाल सिंह, मोहम्मद उस्मान, मांगा, कपिल, अनिल, बाबूराम, आदि कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ छल करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने ककरौली थाना प्रभारी विजय बहादुर को ज्ञापन सौंपा और बिजली बिल का भुगतान नहीं होने पर किसानों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं करने, किसानों पर पुराल और गन्ना पत्ती जलाने पर नामजद मुकदमे वापस लेने, खेतों में पड़े गन्ने का सर्वे कराकर पर्ची उपलब्ध कराने की मांग की।
जाम लगाकर ज्ञापन सौंपा
जानसठ। गाव कवाल में भाकियू तोमर गुट के कार्यकर्ताओं ने घंटों पानीपत खटीमा राजमार्ग जाम कर धरना प्रदर्शन करते हुए गन्ने की होली जलाई। जाम से मार्ग के दोनों ओर कई किमी लंबी वाहनों की लाइनें लगी रही। गांव कवाल में भाकियू तोमर गुट के कार्यकर्ताओं ने युवा प्रदेश महासचिव आवेश अरशद उर्फ राजा के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर जाम लगाया। तोमर गुट के राष्ट्रीय संरक्षक राम सिंह गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का सबसे अधिक शोषण हो रहा है। उन्होंने गन्ने का भाव 450 रुपए कुंतल करने की मांग की। मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार जसविंद्र सिंह को सौंपा। धरने पर कल्बे अब्बास जैदी, मो. शाहबाज, जितेंद्र तोमर, मेहराजुद्दीन, मो. अरशद, आसिफ शेख, पूर्व प्रधान महेंद्र सैनी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें