फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने आंदोलन को लेकर बनाई रणनीति

विज्ञापन
चरथावल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाकियू ने आंदोलन के लिए बनाई रणनीति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। भाकियू ने दिल्ली आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार की। क्षेत्र के पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई। खाद्य सामग्री का जिम्मा ग्राम अध्यक्षों को सौंपा गया। वहीं, ट्रैक्टर रैली के लिए 50 युवाओं को वॉलिंटियर बनाया गया।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लॉक पर आयोजित बैठक में मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा किसानों को एकजुटता से दिल्ली आंदोलन में जीत निश्चित है। सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि वह किसानों को मुख्य मुद्दों से भटकाना चाहती है। तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा ने किसानों को अधिकाधिक तादाद में आंदोलन में हिस्सा लेने का आह्वान किया। ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर कुशलवीर सिंह ने बताया कि ब्लॉक से 50 वॉलिंटियर बनाए गए हैं। 18 फरवरी को ब्लॉक चरथावल से जाने वाले ट्रैक्टरों को ले जाने की सूची बनाई गई। जिला संयोजक शाहबाज त्यागी, जिला सचिव बबलू पूर्व प्रधान, लोकमणि त्यागी, ब्लॉक उपाध्यक्ष तोहिद हसन, ब्लॉक सचिव आस मोहम्मद, साकिर मुखिया, मैनपाल ठाकुर आलम, अकबर, सादिक, सत्तार, आलम, अब्दुल समद, ठाकुर ईश्वर सिंह, जय देव ठाकुर, शीलू त्यागी, सचिन त्यागी, कर्म सिंह, दुष्यंत सहरावत, विपिन पाल, एजाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें